gajar ka halwa - 15 मिनट में बनाएं गाजर का स्वादिष्ट हलवा।


gajar ka halwa


gajar ka halwa


जब आप मेरे विस्तृत चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका का उपयोग करते हैं, तो गाजर का हलवा के रूप में जानी जाने वाली लोकप्रिय भारतीय मिठाई बनाना बहुत सरल है। यहां आपको विभिन्न प्रकार के गाजर के हलवे बनाने की रेसिपी जैसे कि पारंपरिक गाजर का हलवा रेसिपी, मिल्कमेड गाजर का हलवा रेसिपी, खोया गाजर का हलवा रेसिपी या मिल्क पाउडर गाजर का हलवा रेसिपी और इंस्टेंट गाजर का हलवा रेसिपी मिल सकती है। मैंने इन उपयोगी रेसिपी में सभी विस्तृत चरण-दर-चरण फ़ोटो के साथ कवर किया है। यहां कुल 5 प्रकार के गाजर का हलवा रेसिपी प्यार से स्वादिष्ट हलवा बनाने के तरीके दिए गए हैं।

यहां गाजर के हलवे के लिए 5 विधियां उपलब्ध हैं।

1. पारंपरिक गाजर का हलवा रेसिपी।
2. मिल्कमेड गाजर का हलवा रेसिपी।
3. खोया गाजर का हलवा रेसिपी।
4. मिल्क पाउडर गाजर का हलवा रेसिपी।
5. इंस्टेंट गाजर का हलवा रेसिपी।


इनकी विधियां नीचे फोटो के साथ में विस्तार से बताई गई हैं।

गाजर का हलवा बनाने से पहले हमको यह जानना बहुत जरूरी है कि गजा का हलवा क्या है।


गाजर का हलवा भारत में बनाई जाने वाली एक लोकप्रिय मिठाई है, यह सर्दियों के दौरान और विशेष अवसरों के लिए लोकप्रिय है।गाजर का हलवागाजर, दूध, घी, खोया, मिल्कपाउड और चीनी के साथ बनाया जाता है
गाजर का हलवा एक स्वादिष्ट मिठाई है जिसे अवसरों के लिए और घर में एक श्रेष्ठ मिठाई के रूप में बनाया और परोसा जाता है।इसे बनाना मुश्किल नहीं है। लेकिन इसमें थोड़ा समय जरूर लगता है। यदि आप गाजर के हलवा को बनाना चाहते हैं, तो हमारी दी हुई 5 विधियों में से किसी एक विधि से स्वादिष्ट गाजर का हलवा बना सकते हैं।

चलिये बनाएं अब गाजर का स्वादिष्ट हलवा।


1. पारंपरिक गाजर का हलवा रेसिपी।

gajar ka halwa

हमारे देश भारत में गाजर के हलवे को बहुत पसंद किया जाता है। और यह काफी हेल्दी और स्वादिष्ट भी होता है। तभी तो हमारे प्यारे देश भारत में गाजर के हलवे को देश में होने वाले सभी बड़े अवसरों पर परंपरागत तरीके से बनाया और परोसा जाता है। चाहे ईद हो या दिवाली या होली देश में होने वाले सभी बड़े तेवहरों पर इसको बनाया जाता है। हां देश के अनेक राज्य में गाजर का हलवा अलग अलग तरीके से बनाया जाता है परंतु सारी विधियां आपस में एक समान ही होती हैं। इस लिए हमने आज आप के लिए गाजर का हलवा बनाने के लिए एक बेहतरीन पारंपरिक गाजर का हलवा ररेसिपी लाएं हैं। जो आप के हलवे को एक अलग स्वाद देगा।

पारंपरिक गाजर का हलवा बनाने के लिए आप को चाहिए होगा।

gajar ka halwa

  • गाजर - कद्दूकस की हुई ( मैंने ली हैं 700 ग्राम )
  • दूध full fat - ( मैंने लिया 500 ग्राम )
  • घी - ( मैंने 5 बड़े चम्मच घी लिया है )
  • चीनी - ( इच्छा अनुसार )
  • इलाइची पाउडर - ( मैंने 1 चम्मच लिया है )
  • मेवे - ( मैंने काजू, बादाम, दालचीनी, और किसमिस का प्रयोग किया है )

विधि


1. कड़ाही या बड़े भगौनें में कद्दूकस की हुई गाजर डालें।

gajar ka halwa

2. दूध डालें। ( आप गाजर की मात्रा के हिसाब से दूध ले सकते हैं )
gajar ka halwa

3. गैस चालू कर दें, अगर आप लकड़ी पर पका रहें हैं तो लकड़ियां जला दें।

4. कद्दूकस की हुई गाजर और दूध को एक साथ मिलाते हुए चला लें।
gajar ka halwa

5. इसको धीमी आंच पर पकाएं।

gajar ka halwa

6. इस मिश्रण को बीच-बीच में चलाते रहें धीरे धीरे इसका पानी सूखने लगेगा।

7. गाजर और दूध के मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक इसका पानी एक तिहाई तक सूख ना जाए।

gajar ka halwa

8. अब इसमें घी डालें 5 बड़े चम्मच। जिससे हलवे में सोंधा पान आयेगा।

gajar ka halwa

9. फिर अच्छी तरह मिलाएं।

10. फिर चीनी स्वादानुसार डालें।

gajar ka halwa

11. इसके बाद इलायची पाउडर डालें 1 या अपने हिसाब से जितना आप को पसंद है।

gajar ka halwa

12. इन सब को अच्छी तरह मिलाएं।

13. फिर धीमी आंच पर चलाते हुए पकाएं। तब तक इसको पकाएं जब तक यह गाढ़ा नही हो जाता।

gajar ka halwa

14. जब यह हलवे के समान दिखने लगे तब समझ लो यह हो गया है, और फिर इसमें अपने मन पसन्द मेवे डालें मैने काजू, बादाम, किसमिस और दालचीनी डाली है।

gajar ka halwa

नोट : ध्यान रहे मेवे को हलवे में डालने से पहले मेवे को हल्की आंच पर थोड़ी देर भून लें। जिससे मेवे का स्वाद 2 गुना तक बढ़ जाता है।

15. इसके बाद आप मेवे को हलवे में डाल कर अच्छी तरह थोड़ी देर तक पका लें।

gajar ka halwa

16. मुबारक हो बन गया आप का स्वादिष्ट और लजीज गाजर का हलवा।

gajar ka halwa

17. आप इसको गर्म ही परोसें।


2. मिल्कमेड गाजर का हलवा रेसिपी।

gajar ka halwa

मिल्कमेड या मीठे गाढ़े दूध से बने गाजर के हलवे का एक बहुत ही आसान और खाने में लजीज गाजर के हलवे की रेसिपी है जो आज मैं आप को बताऊंगा।
ज्यादातर मैं गाजर का पारंपरिक हलवा बनाता हूँ। लेकिन कभी-कभी मैं मिल्कमेड के साथ गाजर का हलवा बनाने का आसन तरीका भी यूज करता हूं। यह पारंपरिक विधि की तुलना में एक आसन विधि है और इसमें समय भी कम लगता है और हमारा हलवा भी बहुत स्वादिष्ट बनता है।
इस विधि से हलवा बनाने में लगभग 45 मिनट का समय लगता है बस। इसलिए यदि आप अनुपात को आधा या कम कर देते हैं, तो यह बहुत तेज हो जाएगा। मैंने मीठा गाढ़ा दूध (नेस्ले मिल्कमेड ) का प्रयोग किया है।

मिल्कमेड गाजर का हलवा बनाने के लिए आप को चाहिए होगा।

gajar ka halwa

  • 1 या 1.5 kg गाजर कद्दूकस की हुई।
  • 5 बड़े चम्मच घी ( आप ज्यादा भी डाल सकते हैं )
  • 1 या इससे थोड़ा ज्यादा चम्मच इलायची पाउडर।
  • 1 पैकेट, कम से कम 500 ग्राम मीठा गाढ़ा दूध ( नेस्ले मिल्कमेड का इस्तेमाल किया है मैंने ) आप किसी अन्य कंपनी का इस्तमाल कर सकते हैं।
  • चीनी
  • मेवे ( काजू, बादाम, किसमिस, दालचीनी, कद्दू के बीज आदि )

विधि


1. सबसे पहले कड़ाही, भगोने या पैन में घी डालें 5 से 6 चम्मच, जब घी थोड़ा गरम हो जाए तब कद्दूकस की हुई गाजर डाल दें।

gajar ka halwa

2. इसके बाद गाजर को अच्छी तरह भुने जब तक यह नरम ना हो जाए।

3. फिर मिल्कमेड या मीठा गाढ़ा दूध 500 ग्राम की एक पूरी पैकेट उस कढ़ाई में डाल दें।

gajar ka halwa

4. इन सब को अच्छी तरह मिलाएं।

gajar ka halwa

5. इसके बाद इन सब को तब तक चलाएं जब तक एक तिहाई पानी सूख ना जाए।

6. इसके बाद उसमे 1 चम्मच इलायची पाउडर डालें।

gajar ka halwa

7. फिर अच्छे से मिलाएं।

8. इसके बाद इसमें मेवे मिलाएं।

gajar ka halwa

9. और अच्छे से चलते रहें और धीमी आंच पर पकने दें।

10. जब यह मिश्रण गाढ़ा होने लगे तब इसको चलाएं और तब तक चलाएं जब तक या सूख ना जाए।

11. फिर गैस बंद कर दें।

12. लो जी बन गया आप का मिल्कमेड गाजर का हलवा।
 
gajar ka halwa

13. इसको गर्म ही परोसें।


3. खोया गाजर का हलवा रेसिपी।

gajar ka halwa

खोया गाजर के हलवे को एक बेहतरीन स्वाद देता है जो सभी प्रकार की विधियों से सबसे अच्छी विधि है इस लिए मैं ज्यादातर गाजर का हलवा खोया की सहायता से बनाता हूं। यह गाजर का हलवा बनाने की एक स्वादिष्ट विधि है।
खोया गाजर के हलवे को एक अलग सा स्वाद परदान करता है।मैंने इसे बनाने के लिए बाजार से खोया मंगवाया है आप खोया घर पर भी बना सकते हैं।
गाजर का हलवा हमारे यहां सर्दियों में और सभी अवसरों पर अक्सर बनाया जाता है। सर्दियों के मौसम में गरमा गरम हलवा खाने का मजा ही कुछ अलग है।

खोया गाजर का हलवा बनाने के लिए आप को चाहिए होगा।

gajar ka halwa

  • मैंने लिया है 1 किलो गाजर कद्दूकस की हुई ( आप अपने उपभोग के हिसाब से ले सकते हैं )
  • 5 चम्मच घी।
  • 300 ग्राम तक खोया।
  • चीनी आवश्यकतानुसार ( मैंने 7 से 8 बड़े चम्मच चीनी ली है )
  • 1 चम्मच इलायची पाउडर ( खड़ी इलाइची का प्रयोग भी कर सकते हैं )
  • मेवे ( मैंने काजू, बादाम, किसमिस, दालचीनी, कद्दू के बीज का प्रयोग किया है )

विधि


1. सबसे पहले एक कड़ाही या भगौने में 5 चम्मच घी डालें। घी गरम होने के बाद इसमें कद्दूकस की हुई गाजर डाल दें।

gajar ka halwa

2. गाजर को घी में भुने जब तक गाजर नरम और मुलायम ना हो जाएं।

3. जब गाजर मुलायम हो जाए उसके बाद उसमे खोया डाल दें।

gajar ka halwa

4. अच्छी तरह चलाते हुए मिलाएं।

5. उसके बाद इसमें चीनी डालें स्वादानुसार। मैंने 9 से 10 बड़े चम्मच चीनी डाली है।

gajar ka halwa

6. फिर इसको अच्छी तरह मिलाएं।

7. अब इसको अच्छी तरह चलते रहना चाहिए जब तक खोया और चीनी अच्छी तरह से पिघल नहीं जाते।

gajar ka halwa

8. अब आप इसमें 1 चम्मच इलाइची पाउडर या खड़ी इलाइची भी डाल सकते हैं।

gajar ka halwa

9. फिर अच्छी तरह से मिलाएं और धीमी आंच पर अच्छे से पकाएं।

10. फिर मेवे डाल दें और इसको चला लें।

gajar ka halwa
 
11. आप देखेंगे के हलवा गाढ़ा होने लगा है।

gajar ka halwa

12. अब आंच काम कर ले।

13. और इसके बाद जब आप को लगे के अब यह हो चुका है तब आप गैस बंद कर दें।

gajar ka halwa

14. लो बन गया आप का स्वादिष्ट खोया गाजर का हलवा।

 

4. मिल्क पाउडर गाजर का हलवा रेसिपी।

gajar ka halwa

मिल्क पाउडर गाजर का हलवा भी एक बहुत अच्छी गाजर का हलवा बनाने की रेसिपी है जिसकी मदद से आप स्वादिष्ट गाजर का हलवा बना सकतें हैं। आज कल अच्छा और शुद्ध दूध ना मिलने की वजह से लोग मिल्क पाउडर का इस्तेमाल करके स्वादिष्ट गाजर का हलवा बनाना अधिक पसंद करते हैं इसलिए मैं आपको इस विधि में मिल्क पाउडर के साथ गाजर का हलवा बनाने की एक बेहतरीन विधि साझा करूंगा मिल्क पाउडर के साथ में गाजर का हलवा बनाना बहुत ही आसान है और यह खाने में स्वादिष्ट भी लगता है मैं गाजर का हलवा बनाने के लिए नेस्ले का मिल्क पाउडर इस्तेमाल करता हूं आप किसी भी कंपनी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मिल्क पाउडर गाजर का हलवा बनाने के लिए आप को चाहिए होगा।

gajar ka halwa

  • मैंने 1 किलो गाजर कद्दूकस की हुई ( आप अपने उपभोग के हिसाब से ले सकते हैं )
  • 2 कप मिल्क पाउडर ( आप उपभोग के हिसाब से इस्तमाल कर सकते हैं )
  • चीनी आवश्यकतानुसार ( मैंने 7 से 8 बड़े चम्मच चीनी ली है )
  • 1 चम्मच इलायची पाउडर ( खड़ी इलाइची का प्रयोग भी कर सकते हैं )
  • मेवे ( मैंने काजू, बादाम, किसमिस, दालचीनी, कद्दू के बीज का प्रयोग किया है )
  • 5 चम्मच घी।

विधि


1. एक कढ़ाई लें इसमें घी डालें घी के गर्म हो जाने पर इसमें कद्दूकस की हुई गाजर डाल दें और तब तक इसको अच्छे से पकाएं जब तक गाजर सॉफ्ट और मुलायम ना हो जाए।

gajar ka halwa

2. गाजर के सॉफ्ट हो जाने पर इसमें चीनी डाल दें चीनी हमेशा स्वाद अनुसार ही डालें।

gajar ka halwa

3. इस मिश्रण को तब तक चलाएं जब तक चीनी पिघल ना जाए।

gajar ka halwa

4. फिर इसके बाद इसके ऊपर मिल्क पाउडर का छिड़काव करें ध्यान रहे मिल्क पाउडर हलवे के सभी तरफ होना चाहिए।

gajar ka halwa

5. इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाते रहें।

6. जब हलवे का पानी सूखने लग जाए तो आंच धीमी कर दें।

7. और एक बार टेस्ट कर ले कि हलवा स्वाद अनुसार मीठा है या नहीं है।

8. फिर इसके बाद इसमें इलायची पाउडर डाल दें आप इसमें खड़ी इलायची भी डाल सकते हैं।

gajar ka halwa

9. फिर अच्छे से मिला लें।

10. इसके बाद आप इसमें अपने मनपसंद मेवे जैसे काजू बादाम किसमिस दालचीनी कद्दू के बीज आदि डाल सकते हैं।

gajar ka halwa

11. फिर इसको अच्छे से चला ले और थोड़ी देर तक ऐसे ही चलाते रहें 5 मिनट तक।

12. अब तैयार है आपका मिल्क पाउडर गाजर का हलवा, यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है।

gajar ka halwa

13. इसको गर्म ही परोसें।


5. इंस्टेंट गाजर का हलवा रेसिपी।

gajar ka halwa

इंस्टेंट पॉट गाजर का हलवा रेसिपी जी हां बिलकुल आप 15 मिनट में झट पट गाजर का हलवा बना सकते हैं 15 मिनट में झटपट बन जाता है। जाहिर है।
परंपरागत रूप से गाजर का हलवा धीमी गति से पकता है और उसको लगातार चलाना पड़ता है वरना बर्तन में हलवा चिपक जाता है। इंस्टेंट पॉट की सहायता से पारंपरिक हलवा बनाने में लगभग 15 मिनट का समय लगता है जो कि स्वाद में बराबर होता है।
यह हलवा बनाने के लिए मुख्यता 3 प्रकार की सामग्रियों का प्रयोग किया जाता है, ताजा गाजर, दूध और चीनी। और अधिक स्वाद के लिए मेवे और थोड़ा सा इलायची पाउडर डाला जाता है।

इंस्टेंट गाजर का हलवा बनाने के लिए आप को चाहिए होगा।

gajar ka halwa

  • 500 ग्राम गाजर कद्दूकस की हुई ( आप अपनी जरूरत के हिसाब से ले सकते हैं )
  • 2 कप दूध।
  • 7 से 8 चम्मच चीनी ( आप अपने स्वाद अनुसार ही प्रयोग करें )
  • 5 चम्मच घी।
  • मेवे जैसे काजू, बादाम, किसमिस, पिस्ता, आदि अपनी इच्छा अनुसार प्रयोग कर सकते हैं।
  • 1 चम्मच इलायची पाउडर।


विधि


1. इंस्टेंट पॉट में कद्दूकस की हुई गाजर, 2 कप दूध, 7 से 8 चम्मच चीनी और 5 चम्मच घी डाल लें।

gajar ka halwa

2. इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं।

gajar ka halwa

3. फिर इसके बाद इंस्टेंट पॉट के ढक्कन को बंद कर दें। और 3 मिनट के लिए इंस्टेंट पॉट को हाई करके कुक करें।

4. 3 मिनट के बाद गाजर मुलायम हो जनी चाहिए।

gajar ka halwa

5. इसके बाद इंस्टेंट पॉट की प्रेशर रिलीज कर दें। जब सारा प्रेशर निकल जाए तो ढक्कन को सावधानी से खोलें। इसके बाद इस मिश्रण को अच्छी तरह से चलाएं।

6. इसके बाद इंस्टेंट पॉट को सामान्य मोड पर 10 मिनट के लिए रख दें ओर अच्छे से चलाएं जब तक इसका 70% पानी नही जल जाता है।

7. इसके बाद इसमें कटे हुए मेवे डाल दें और 1 चम्मच तक इलाइची पाउडर डाल दें और low मोड में करे अच्छे से मिलाएं।

gajar ka halwa

8. फिर इसको तब तक पकाएं जब तक किनारे से घी ना नजर आने लगे और गाढ़ा ना हो जाए। गाढ़ा होने पर कट बटन दबा दें। और अब तैयार है आप का स्वादिष्ट इंस्टेंट पॉट गाजर का हलवा।
                   
gajar ka halwa

9. इसको गर्म ही परोसें।


गाजर का हलवा बनाने से पहले के सुझाव।


  • हलवा बनाने के लिए अच्छी और ताजी गाजर का ही इस्तमाल करें।
  • हलवा बनाने के लिए आप को बड़ी बड़ी गाजर का ही उपयोग करना चाहिए ताकि उन्हें आसानी से कद्दूकस किया जा सके।
  • आप खुले हुए बड़े़ बर्तन का प्रयोग करो और मोटी तले वाले बर्तन जैसे कढ़ाई, कुकर, भगोना आदि।
  • आप हरी इलायची ( छोटी इलाइची ) का पाउडर या खड़ी इलाइची का प्रयोग कर सकते हैं अगर आप इसको खुद ही कूट लें तो बहुत अच्छी बात है जिससे यह अधिक खुशबूदार होगा।
  • आप मेवे हलवे में डालने से पहले फ्राई कर ले जिससे वे कृंची लगते है और उनका स्वाद भी बढ़ जाता है।
  • ध्यान रखे आप ताजे दूध का ही प्रयोग करें जिससे हलवा बनने में दूध फटे ना और इसी प्रकार खोया भी ताजा ही होना चाहिए।
  • जब आप हलवे के मिश्रण को कड़ाही में डाले तो ध्यान रखें कि हलवे के मिश्रण को बार-बार अच्छी तरह चलाते रहें। अगर आप इस मिश्रण को अच्छे से नही चलते तो गाजर पैन के तल पर जल कर चिपट जायेगी या गाजर भूरे हो जाएंगे। इसलिए हलवे को नियमित रूप से चलाते रहना चाहिए।
  • आप गाजर को कद्दूकस कर के ही प्रयोग करें बहुत लोग कद्दूकस नहीं करते हैं जिससे गाजर को मुलायम होने में काफी वक्त लग जाता है और दूध या पानी जल्दी ही सूख जाता है और हलवा जल जाता है।
  • गाजर का हलवा बनाने के लिए मेरे हिसाब से सबसे अच्छा बर्तन कढ़ाई या कुकर है आप अन्य मोटी तले वाले बर्तन का भी उपयोग कर सकतें हैं।


गाजर का हलवा बनाने के बाद के सुझाव


  • हमारे भारत में कड़ाके की ठंड और सभी तेवहारों पर गाजर का हलवा गर्म परोसा जाता है।
  • अगर आप चाहें तो गाजर के हलवे को ठंडा करके भी खा सकते हैं। जिसका अपना अलग स्वाद है। यह स्वयं की पसंद पर निर्भर करता है। जैसे बहुत लोगों को गाजर का हलवा गर्म पसंद है आर बहुत सारे लोगो को ठंडा।
  • कुछ लोग गाजर के हलवे को आइसक्रीम के साथ खाते हैं। और बहुत से लोग गाजर के हलवे का केक के रूप में भी प्रयोग करते हैं।
  • आप अपनी फ्रिज में गाजर के हलवे को स्टोर कर के रख सकते हैं। यह 10 से 15 दिनों तक ठीक ठाक रहता है।
  • फ्रिज में रखे हलवे को आप गर्म करके परोस सकतें है।
  • आप फ्रीजर में बड़ी मात्रा में गाजर के हलवे को स्टोर कर के रख सकते हैं यह इक महीने तक ठीक ठाक रहता है।


पूछे जाने वाले सवाल 


Q1. गाजर का हलवा खाने के क्या क्या फायदे हैं?
Ans.  गाजर का हलवा दूध, खोया और अनेक प्रकार के मेवों से बनता है जो की हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है, इन सभी चीजों से हमें विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, और अनेक प्रकार के लाभकारी तत्व मिलते हैं।

Q2. 1 किलो गाजर के हलवे में कितनी चीनी डालें?
Ans. लगभग 300 ग्राम तक चीनी डालनी चाहिए।

Q3.  गाजर के हलवा में क्या क्या डाला जाता है?
Ans. गाजर के हलवे में, गाजर, दूध, खोया, मेवे, इलाइची पाउडर, चीनी आदि चीजें पड़ती हैं।

Q4. गाजर का हलवा कितने दिन तक खराब नहीं होता है?
Ans. यह लगभग 10 से 12 दिनों तक खराब नही होता है।

Q5. गाजर का हलवा काला क्यों हो जाता है?
Ans. जब आप गाजर को घी में जड़ा देर तक भून देते हैं तभी या काला हो जाता है।

Q6. गाजर का हलवा का आविष्कार किसने किया था?
Ans. माना जाता है की तुर्कों ने इसकी खोज की थी।

Q7. क्या बहुत ज्यादा गाजर खाना हानिकारक हो सकता है?
Ans. हां यह सम्भव है अधिक मात्रा में गाजर का सेवन करने से हमारे शरीर की पीला होने की संभावना बढ़ जाती है यह गाजर में उपस्थित प्रोटीन के कारण होता है।


अधिक जानने के लिए क्लिक करें।



https://factetor.blogspot.com/?m=1








https://factetor.blogspot.com/?m=1








https://factetor.blogspot.com/?m=1





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.